फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pregnant women are not being examined in PHC

Auraiya News: पीएचसी में नहीं हो रहीं गर्भवती महिलाओं की जांच

Sun, 21 Sep 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women are not being examined in PHC
फोटो-20एयूआरपी25- शिविर का दृश्य। संवाद
अजीतमल। क्षेत्र के पीएचसी में गर्भवती महिलाओं की जांच की सुविधा नहीं है। यह सुविधा सिर्फ सिर्फ सीएचसी में उपलब्ध है। जबकि पीएचसी में कोई एलटी भी तैनात नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय सीएचसी पर तीन दिनों में 141 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है। एलटी गरिमा मिश्रा, अंकिता व नेहा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की हाइपर टेंशन, डायबिटीज, कैंसर, टीबी, टीकाकरण व हीमोग्लोबिन आदि की जांच की जा रही है। सीएचसी पहुंची गर्भवती ज्योति तिवारी, उपासना व पूनम त्रिपाठी ने बताया कि सीएचसी पर जांचें की जा रही हैं लेकिन अल्ट्रा साउंड के लिए सीएचसी पर कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

एलटी ने बताया कि महीने की 1, 9, 16 व 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इसका उनके मोबाइल पर ओटीपी पहुंचता है। इसके बाद वह कस्बे के अजय अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड करवा सकती हैं। अधीक्षक डॉ. अशोक राय ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की सीएचसी पर जांच हो रही है। उनके यहां एक एलटी की तैनाती है। पीएचसी पर कोई एलटी तैनात नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed