फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pregnant woman's body found hanging, murder alleged

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव, हत्या का आरोप

Mon, 30 Dec 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman's body found hanging, murder alleged
दिबियापुर। बेला रोड राणानगर मोहल्ले के एक घर में सोमवार शाम संदिग्ध हालात में एक गर्भवती महिला का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस और फॉरेंसिक ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, दो ससुरालीजनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

राणानगर मोहल्ला निवासी पदमचंद के इकलौते बेटे निशांत जैन की शादी तीन साल पहले सहायल थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा फकीरे निवासी मुनीश की पुत्री प्रियांशी से हुई थी। परिजनों के मुताबिक तीन जनवरी 2023 को प्रियांशी ने पुत्री को जन्म दिया था। वहीं, परिजनों ने बताया कि निशांत की करीब सात साल पहले इटावा के जसवंतनगर निवासी महिला से पहली शादी हुई थी। पत्नी से अनबन हो जाने के बाद उसका तलाक हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद निशांत की दूसरी शादी प्रियांशी से हुई थी। बताया घटना से एक घंटे पहले उनकी प्रियांशी से मोबाइल फोन पर बात हुई थी। प्रियांशी ने बताया था कि उसे ससुरालियों ने पीटा है। वह तीन माह के गर्भ से थी। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे के दरवाजे को किसी तरह खोला। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। घरेलू कलह की वजह से प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जान से मारने की दी धमकी

अजीतमल। क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी रागिनी ने गांव के ही रिंकू कुशवाहा पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी दी है। इससे वह व उसके परिवार के लोग दहशत में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed