{"_id":"678e97c46747cc3991054684","slug":"pregnant-woman-thrown-out-of-home-report-against-nine-auraiya-news-c-211-1-aur1005-121405-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गर्भवती को घर से निकाला, नौ के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गर्भवती को घर से निकाला, नौ के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 21 Jan 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
औरैया। युवती को बहलाकर ले जाने के बाद युवक ने पहले आर्य समाज फिर दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी कर ली। आरोप है कि बाद में दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर युवती को प्रताड़ित किया जाने लगा।
गर्भ धारण कर चुकी युवकी को घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली पुलिस के अनसुना करने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बरमूपुर निवासी रोहित कुमार उसे बहलाकर ले गया था। 31 जुलाई 2023 को आर्य समाज मंदिर कानपुर में शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद दोनों परिवारों की सहमति से 24 अप्रैल 2024 को उसकी शादी रोहित के साथ धूमधाम से की गई।
विज्ञापन
शादी में ही रोहित कुमार व उसके परिजनों ने बाइक की मांग रखी थी। चार माह की गर्भवती युवती ने बताया कि 10 नवंबर 2024 को रोहित कुमार, पूजा गौतम, अभिषेक कुमार निवासीगण गाजियाबाद, चंदावली, रामनरेश, कल्पना, अर्चना निवासीगण बरमूपुर, बबली, संदीप निवासीगण रघुनाथपुर दिबियापुर ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की।
इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। मायके जाकर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस से शिकायत नहीं लिखी। इसके बाद वह कोर्ट पहुंची। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।