{"_id":"66537c2337e6fe14f70eb14b","slug":"pregnant-woman-dies-while-being-taken-to-saifai-in-critical-condition-auraiya-news-c-211-1-aur1002-112604-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गंभीर हालत में सैफई ले जाते समय प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गंभीर हालत में सैफई ले जाते समय प्रसूता की मौत
विज्ञापन
अजीतमल। क्षेत्र के अजूआपुर गांव निवासी एक महिला को प्रसव के बाद गंभीर हालत में अजीतमल सीएचसी से शनिवार देर रात रेफर कर दिया गया। जहां सैफई ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं प्रसूता के पति ने अजीतमल सीएचसी पर इलाज न करने का आरोप लगाया।
अजूआपुर गांव निवासी अनुज कुमार दिल्ली रहकर काम करता है। कुछ दिन पहले ही गांव आया। शनिवार की रात उसकी पत्नी अमिता देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो शनिवार की रात 10:50 पर सीएचसी अजीतमल में के जाकर भर्ती कराया। रविवार की रात ढाई बजे अमिता ने बेटी को जन्म दिया।
हालत खराब होने पर सीएचसी स्टाफ ने उच्च चिकित्सा के लिए रात साढ़े तीन बजे सैफई के लिए रेफर कर दिया। जहां सैफई ले जाते समय अमिता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं अमिता के पति अनुज ने गलत तरीके से इलाज किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार ने बताया प्रसूता को जिस समय सीएचसी लाया गया था उस समय उसके पास कोई जांच नहीं थी। उसके प्रसव पूर्व रक्तस्राव हो रहा था। स्थित को देखते हुए सामान्य प्रसव कराया गया था। उच्च चिकित्सा के लिए उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था।