{"_id":"e72a3d9533e457b8028c03fa52c5ab0a","slug":"prayer-to-peace-in-country-on-idulfiter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ईद पर मुल्क में अमन-चैन का दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर मुल्क में अमन-चैन का दुआ
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में अमन चैन, खुशहाली की दुआओं के साथ ईद पर्व धूमधाम से मनाया गया। हिंदू व मुस्लिमों ने एक - दूसरे के गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। देर शाम तक घरों में मीठी सेवइयां की दावतों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को अलविदा नमाज के बाद देर शाम तक दिबियापुर वासियों को ईद के चांद का दीदार नहीं हुआ। बाद में फफूंद शरीफ से चांद निकलने की तस्दीक होते ही तय हो गया कि शनिवार को ईद मनाई जाएगी। सुबह नौ बजे दिबियापुर की जामा मस्जिद में ईद की नमाज के लिए जमात खड़ी हो गई।
विज्ञापन
पेश इमाम ने देश में अमन और चैन की दुआ के साथ ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद जामा मस्जिद में ही एक- दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकवाद देने का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर बसपा प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी, नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष पति सुखलाल गुप्ता, दिबियापुर थानाध्यक्ष मो. फहीम अख्तर, मुतवल्ली हाजी मसीद कादरी, राजू भइया, मुहम्मद सत्तार खां, अख्तर राईन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।