{"_id":"61895f57d8261f6ef55a663e","slug":"pradersan-pradhan-auraiya-auraiya-news-knp6626799122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने किया प्रदर्शन, मांगों का ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने किया प्रदर्शन, मांगों का ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
फोटो 08एयूआरपी35- अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते प्रधान । संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। समस्याओं का निस्तारण न होने और शोषण के विरोध में सोमवार को प्रधानों ने राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले जिला मुख्यालय ककोर में प्रदर्शन किया। नौ सूत्री मांगों को का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र समस्या निस्तारण न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
सोमवार सुबह लगभग 11 बजे संगठन के पदाधिकारी और ग्राम प्रधान जिला मुख्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रधानों ने प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बताया कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लाभार्थियों को लाभ दिलाने में ग्राम प्रधान अपना अहम योगदान निभाते हैं।
ऐसे में प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण के अधिकारियों को गंभीरता दिखानी चाहिए। प्रदर्शन के बाद प्रधानों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र यादव को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा और समस्या के शीघ्र निस्तारण की मांग की। इस मौके पर प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू यादव जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी ब्रह्मानंद दोहरे, अनिल पाल ग्राम प्रधान भरसेन, मंजुल पांडेय प्रधान भडारीपुर, रामवीर यादव ब्लॉक अध्यक्ष अछल्दा, अखिलेश सविता ब्लॉक अध्यक्ष औरैया, लायक सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष भाग्यनगर, रजनीश पाल प्रधान महारथपुर, शिवेंद्र राजपूत प्रधान जमालीपुर आदि मौजूद रहे।