{"_id":"5d1ba4298ebc3e3cc71eef15","slug":"power-house-auraiya-news-knp499293170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से नहीं मिली बिजली, ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से नहीं मिली बिजली, ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। एक माह से बिजली न मिलने से खफा खेराडांडे गांव के बाशिंदों ने अयाना स्थित पावर हाउस का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे जेई ने ग्रामीणों को समझाया और दो दिन में विद्युतीकरण पूरा कर आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि दो दिन में आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन व प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेेगा।
मंगलवार को दोपहर बीहड़ के ग्राम खेराडांडे गांव के नीरेश देवी, सरिता देवी, सर्वेश कुमार, पवन कुमार, मानिक चंद्र, गोपाल, यादवेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, पवन, ग्रीश चंद्र आदि ग्रामीण अयाना स्थित बिजली घर पर पहुंचे और हंगामी प्रदर्शन कर पावर हाउस का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 85 कनेक्शन हैं। इसके बाद भी गांव में एक माह से बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इससे न केवल उन्हें भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है बल्कि फसलों की सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था कर पा रहे हैं। ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी पावर हाउस पर मौजूद कर्मचारी ने अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर जेई धीरेंद्र गौतम पावर हाउस पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुन दो दिन का समय मांगा। जेई धीरेंद्र गौतम ने बताया कि मनु इलेक्ट्रॉनिकल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिल्ली की कंपनी से विद्युतीकरण कराया जा रहा है। इसमें एक राउंड पोल लगना है। इसकी वजह से दिक्कतें आ रही है। औरैया के प्रोजेक्टर मैनेजर संदीप सिंह बीहड़ी क्षेत्र में कार्य करा रहे हैं। कई बार उन्हें निर्देशित किया जा चुका है। पोल न लग पाने से आपूर्ति में दिक्कत आई है। बताया कि खेराडांडे गांव में निजी नलकूपों की लाइन से आपूर्ति की जाती है। अधिक लोड के कारण निजी नलकूप वाले गांव की आपूर्ति काट देते हैं। शीघ्र ही यह समस्या दूर होगी। इधर ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न मिलने पर उनसे बिल का पूरा भुगतान लिया जाता है। बताया कि यदि शीघ्र ही समस्या का हल नहीं हुआ तो वे लोग बिल का भुगतान नहीं करेंगे और प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।