फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power employees chased by public

बिजली कर्मियों को खदेड़ा

Fri, 11 Sep 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Fri, 11 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Power employees chased by public

पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित कांशीराम कालोनी में विद्युत बिल अदा न करने पर एक सप्ताह पूर्व आधी कालोनी की आपूर्ति काट दी गई थी। शुक्रवार देर शाम कालोनी पहुंचे विद्युत कर्मियों ने शेष हिस्से की भी आपूर्ति काट दी।

विज्ञापन



मौके पर पहुंचे लोगों ने विद्युत कर्मियों का घेराव कर लाइन चालू कराई और इसके बाद उन्हें खदेड़ दिया। मौके पर पहुंचे एसडीओ व जेई से कालोनी के लोगों की जमकर झड़प हुई। वहीं पुलिस खड़ी तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन


 
शुक्रवार को बकाया बिल जमा न होने पर कांशीराम कालोनी की आपूर्ति काटने पहुंचे विद्युत कर्मियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। कालोनी की बिजली कटते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने विद्युत कर्मियों को घेर लिया और खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में विद्युत कर्मियों ने लाइन जोड़ने में ही भलाई समझी। इसी बीच कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे एसडीओ गजेंद्र सिंह व जेई एसके मौर्या पर भी कालोनी के लोगों ने भड़ास निकाली।


 
कालोनी वासियों के आक्रोश के चलते विद्युत कर्मियों को वहां से भागना ही पड़ा। वहीं विद्युत अधिकारियों का कहना है कि बिल में किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी। जितना बिल बकाया है उतना जमा करना ही होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी के बिल में गड़बड़ी है तो उसमें ही संशोधन किया जाएगा। अन्यथा की सूरत में पूरा बिल देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed