फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power crisis: getting peace in the day and no sleep at night

बिजली संकट: दिन में चैन न रात में मिल रही नींद

Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Power crisis: getting peace in the day and no sleep at night
औरैया। भीषण गर्मी में जर्जर तार और ट्रांसफार्मर दगा देने लगे हैं। गर्मी बढ़ते ही लोड भी दो गुना हो गया है, जिससे हर घंटे फाल्ट हो रहे हैं और लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। रात की कटौती तो लोगों को सोने तक नहीं दे रही है। सुबह भी पानी व बिजली की कमी से कामकाज प्रभावित रहते हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में गेहूं कटाई भी बिजली कटौती से प्रभावित है।
विज्ञापन

शहर के यमुना रोड स्थित बिजली घर से औरैया शहर, खानपुर, दिबियापुर रोड, कानपुर रोड समेत पूरे शहर में बिजली आपूर्ति जर्जर तार और ट्रांसफार्मर से हो रही है। बुधवार की रात इन जगहों पर अलग-अलग समय पर बिजली करीब तीन से चार घंटे कटी रही। कखावतू फीडर से जुड़े गांवों की बिजली करीब दिन में चार से पांच घंटे गायब रही है। फफूंद के देवरपुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली भी पांच से छह घंटे दिन-रात मिलाकर काटी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, ऐरवाकटरा, बेला, बिधूना, अछल्दा, कंचौसी समेत कई ग्रामीण इलाकों में ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। गर्मी से लोगों का दिन और रात में जीना दुश्वार हो रहा है। अधिकारी ओवरलोड बता रहे हैं। अंधाधुंध बिजली कटौती के कारण घरों व दुकानों में लगे इन्वर्टर भी दगा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के 13 ट्रांसफार्मर ओवरलोड हालत में पहुंच चुके हैं। एक जगह मरम्मत होने के बाद आपूर्ति चालू होते ही दूसरी जगह फाल्ट से आपूर्ति बाधित हो जाती है। ऐसे में लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है। साथ ही व्यवसाय पर प्रभाव पड़ रहा है।
मंडी समिति के पास बाबा आटा चक्की, दयालपुर में शबनम आईस फैक्ट्री, भीखमपुर में झल्लू पांडेय के घर के पास , गोविंद नगर, बरमूपुर पुल के पास बनारसीदास, इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के पास लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहा है। इसी तरह राघव बिल्डिंग मैटेरियल के पास आवास विकास परिषद, मंडी समिति के पास, नरायनपुर चुंगी के पास, गोविंद नगर में शुक्ला आटा चक्की के पास, भारतीय विद्यालय के पास, बनारसीदास मोहल्ला में बजाज एजेंसी के पास व विधिचंद्र मोहल्ला में बड़ी होली के पास लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहा है।



दिबियापुर रोड पर शहीद पार्क के सामने परचून की दुकान किए आनंद विश्नोई कहते हैं कि तेज धूप के कारण दिन के समय दुकान पर बैठना वैसे ही मुश्किल है। ऊपर से बिजली की अघोषित कटौती से कूलर पंखे सभी बंद हो जाते हैं। इससे बहुत परेशानी हो रही है। व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।


- शहर के दुकानदार विजयकांत पुरवार ने बताया कि इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकान है। बिजली कटौती का काफी प्रभाव व्यवसाय पर पड़ रहा है। उपकरण बेचते समय ग्राहक के सामने ही उसे चेक करना होता है। इतना ही नहीं बिजली के फाल्ट की वजह से लोगों के उपकरण भी जल रहे हैं।


- ऐरवाकटरा निवासी सेवा निवृत शिक्षक वीरेंद्र गुप्ता कहते हैं कि बिजली कटौती से बहुत परेशान हैं। रात में हो रही कटौती के कारण नींद खराब हो रही है। इससे सुबह जल्दी उठने में भी परेशानी है।


ऐरवाकटरा क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य जगमोहन गौतम कहते हैं कि कसबे में कई जगहों पर जर्जर तार होने से आए दिन फाल्ट की समस्या हो रही है। जिससे कई-कई बार शटडाउन होने से भीषण गर्मी में हालत खराब है।


शहर में 24 व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल है। रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में लोकल फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में आग से बचाव के लिए दिन में कटौती की जा रही है। जर्जर तारों के बदलवाने का काम शुरू हो गया है। पहले फेज में दिबियापुर क्षेत्र में काम चल रहा है।
- लेखराज अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed