{"_id":"f929829cdc87a4b99d4c64ec508f0b9c","slug":"power-chekingabian-the-rich-will-not-escape-the-weak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चेकिंगअभियान, न बचेगा कमजोर न धनवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चेकिंगअभियान, न बचेगा कमजोर न धनवान
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग के सघन चेकिंग अभियान के पांचवे दिन चेकिंग टीमों ने शहर में 335 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए। इस दौरान अवैध रूप से बिजली जलाते पाए जाने पर सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि 3. 60 लाख रुपये बकाया वसूला गया।
विज्ञापन
मोहल्ला जालौन चौराहा, सत्तेश्वर, पश्चिमी सत्तेश्वर, ब्लाक कालोनी, ठठराई, संजय गेट, गुमटी मोहाल में अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान टीमों ने 335 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए, जिसमें 21 लोगों के स्वीकृत भार कम पाए जाने पर उनके भार में वृद्धि की। वहीं चार उपभोक्ताओं के कनेक्शन घरेलू मीटर से चलते पाए जाने पर उन्हें कामर्शियल कनेक्शन में परिवर्तित किया।
विज्ञापन
विद्युत अधिकारियों ने चेकिंग में 20 बकाएदारों द्वारा बकाया रेवेन्यू जमा न करने पर उनके कनेक्शन विच्छेदित किए, जबकि सात लोगों को अवैध रूप से चोरी की बिजली जलाते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
अभियान के दौरान चेकिंग टीमों ने 112 उपभोक्ताओं के पुराने मीटर हटाकर नए मीटर लगाए।11 लोगों को मौके पर ही नए विद्युत संयोजन जारी किए। वहीं बकाएदारों से तीन लाख 60 हजार रुपये का रेवेन्यू वसूला गया।
प्रथम चरण में शहर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं के मीटर बदलने, विद्युत संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं का निस्तारण करने का काम किया जा रहा है। अगले चरण में शासन के निर्देश के तहत अभियान को गति दी जाएगी। गजेंद्र सिंह, एसडीओ, विद्युत