फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Potholes on a five-kilometer stretch of the Jalaun road put motorists to the test.

Auraiya News: जालौन मार्ग पर पांच किमी में गड्ढे लेते वाहन सवारों की परीक्षा

Fri, 04 Sep 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 04 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Potholes on a five-kilometer stretch of the Jalaun road put motorists to the test.
औरैया-जालौन मार्ग पर हुए गड्ढों के बीच निकलते वाहन। संवाद
औरैया। जिले को जालौन से जोड़ने वाली सड़क की हालत इस कदर बदतर हो चुकी है कि अब यह समझ पाना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। औरैया से यमुना पुल तक का महज पांच किमी का दायरा पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। पूरी सड़क पर 258 गड्ढे जालौन जाने से पहले वाहन सवारों की परीक्षा लेते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को औरैया से जालौन की तरफ जा रहा एक बाइक सवार गड्ढों को अंदाजा नहीं लगा पाया और अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इससे उसके घुटने छिल गए। राहगीरों ने घाव को पानी से धोया, इसके बाद वह चला गया। वहीं, आमतौर पर पांच किमी के सफर में 15 मिनट लगते हैं लेकिन सड़क खराब होने की वजह से आधा घंटा तक लग रहा है। सड़क की जर्जर हालत को चलने लायक बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से बारिश खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय रिंकू कुमार ने कहा कि इस मार्ग पर कई स्कूल स्थित हैं, जहां रोजाना मासूम बच्चे अपनी साइकिलों से आते-जाते हैं। गड्ढों के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किए बिना तुरंत सड़क दुरुस्त करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शिकायतों के बाद भी मरम्मत नहीं
फोटो -23- बबलू चतुर्वेदी
यह पांच किमी का मार्ग बेहद क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस रास्ते से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है लेकिन जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण इसे अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। - बबलू चतुर्वेदी, राहगीर
-----
फोटो -24- सुमित शुक्ला
जर्जर सड़क के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार ऑटो और ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट चुके हैं, इससे लोग चोटिल भी हुए हैं। शिकायतों के बाद भी इस मार्ग की सूरत बदलने का नाम नहीं ले रही। - सुमित शुक्ला, निवासी
-------
सड़क के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल चुकी है। यह मार्ग देवकली तिराहे से लेकर जालौन चौराहे तक बनाया जाएगा। बारिश का मौसम समाप्त होते ही निर्माण कार्य तुरंत शुरू करा दिया जाएगा।

-अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

औरैया-जालौन मार्ग पर हुए गड्ढों के बीच निकलते वाहन। संवाद

औरैया-जालौन मार्ग पर हुए गड्ढों के बीच निकलते वाहन। संवाद

औरैया-जालौन मार्ग पर हुए गड्ढों के बीच निकलते वाहन। संवाद

औरैया-जालौन मार्ग पर हुए गड्ढों के बीच निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed