फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Postmortem house becomes computerized, reports will be read easily

Auraiya News: पोस्टमार्टम हाउस हुआ कंप्यूटराइज्ड, आसानी से पढ़ सकेंगे रिपोर्ट

Sat, 21 Oct 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Postmortem house becomes computerized, reports will be read easily
औरैया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब कंप्यूटर से प्रिंट करके दी जाएगी। इसके लिए सीएमओ की ओर से पोस्टमार्टम हाउस में कंप्यूटर सिस्टम लगवा दिया गया है। साथ ही मोर्चरी का जीर्णोद्धार व खराब पड़े फ्रीजर दुरुस्त करवाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में मई 2016 में पोस्टमार्टम हाउस का संचालन शुरू किया गया था। इस दौरान यहां चार डीप फ्रीजर स्थापित कराए गए थे। इधर, पोस्टमार्टम के दौरान हो रही असुविधाओं पर सीएमओ ने गौर कर शासन को रिपोर्ट सौपी। स्वीकृति मिलने पर सीएमओ की ओर से पोस्टमार्टम हाउस का जीर्णोद्धार करवाने के साथ चारों डीप फ्रीजर दुरुस्त करवाए गए। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट को कंप्यूटर से प्रिंट करके देने की सुविधा भी शुरू करा दी है। सीएमओ डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट कंप्यूटर से तैयार होने से स्वास्थ्य अधिकारियों को रिपोर्ट संबंधी कागजातों को संभालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही पुलिस कर्मियों को भी रिपोर्ट पढ़ने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट कृष्णपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस की लाइन ग्रामीणांचल विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी है। दिन में बिजली न आने से कंप्यूटर संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed