{"_id":"6677111f2b3184ac80071feb","slug":"post-mortem-again-confirms-womans-death-from-heart-attack-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113636-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दोबारा पोस्टमार्टम में भी महिला की हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दोबारा पोस्टमार्टम में भी महिला की हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद गांव सूखमपुर निवासी महिला की गुरुवार को संदिग्ध हालात मौत में हो गई थी। मामले में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट न होने पर परिजनों ने शुक्रवार को फिर से पोस्टमार्टम की मांग की थी। वहीं दूसरी बार भी पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई।
कानपुर देहात के गांव सुखमपुर निवासी मधु (25) पत्नी मनोज की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेला थाना क्षेत्र के गांव डगरुआपुर निवासी मायके पक्ष से मृतका का भाई विश्वनाथ व अन्य परिजन शव लेकर औरैया आ गए। विश्वनाथ ने पुलिस को सूचना देकर बहन की हत्या किए जाने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया।
मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम चिचौली में कराया। रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों के अनुरूप हत्या जैसी बात सामने नहीं आई। हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग रखी। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से शासन से मांग की गई। लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम ने दोबारा से शव का पोस्टमार्टम किया। शनिवार को आई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में फिर से हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट की तरह दूसरी में भी महिला की मौत के पीछे की वजह हार्ट अटैक आई है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।