फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   positive news

यमुना तट पर सुंदरीकरण के लिए 11 लाख रुपये स्वीकृत

Fri, 03 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
positive news
औरैया। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल के सदस्यों ने गुरुवार को विधायक सदर रमेश दिवाकर से मिलकर यमुना तट के सौंदर्यीकरण को लेकर मंथन किया। इस दौरान विधायक ने सुंदरीकरण के लिए अपनी निधि से 11 लाख रुपये देने की स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने नापजोख शुरू की।
विज्ञापन

एक विचित्र पहल और तुलसी शाखा के पदाधिकारियों ने दोपहर में विधायक सदर से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। संस्था के पदाधिकारियों और संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने यमुना तट की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया। इसके तहत संगठन की तरफ से यमुना तट पर क्षतिग्रस्त स्नान चबूतरा, पुलिया व लंबी नाली के निर्माण की मांग की गई। इन कार्य के लिए विधायक सदर अपनी निधि से 11 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की। इसके बागद संस्था के सदस्यों ने जेई बीडी वर्मा और ठेकेदार के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि राजकीय ठेकेदारों ने दो महीने में कार्य पूरा करने की बात कही है। विधायक से मुलाकात के दौरान सभासद छैया त्रिपाठी, रानू पोरवाल, कपिल गुप्ता, महिला शाखा तुलसी की प्रभारी मीरा गुप्ता, अध्यक्ष सुनीता गहोई, बबिता गुप्ता, प्रतिभा सोनी, गोल्डी पोरवाल शशि गुप्ता, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, आदित्य पोरवाल, मयंक कुमार अभिषेक गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed