{"_id":"58a495c94f1c1bcc57d83d53","slug":"poor-home-to-ashes-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गरीब का आशियाना राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से गरीब का आशियाना राख
औरैया
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
आग से राख हुआ गृहस्थी का सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय बाजार स्थित एक घर में मंगलवार की रात आग लग गई। आग से घर में रखे दस हजार रुपये व हजारों रुपये की कीमत का सामान राख हो गया। आसपास के लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी तबाह होने से परिवार के सामने खाने के लाले पड़ गए हैं।
अछल्दा के सराय बाजार निवासी बबलू पुत्र स्वर्गीय महावीर मजदूरी से परिवार की गुजर बसर करते हैं। 21 फरवरी को इनके रिश्तेदार के यहां मोहम्दाबाद में शादी है। यह अपने परिवार सहित तैयारियों में जुटे थे। मंगलवार की रात झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही परिवार को लोग चीखने चिल्लाने लगे। परिवार के लोगों का शोर और झोपड़ी से तेज लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन्होंने आग बुझाना शुरू किया। इस बीच गृहस्थी का सामान व शादी के लिए लाए गए कपड़े व दस हजार की नगदी समेत लगभग पचास हजार से अधिक का सामान जल गया। आशियाना जलने से परिवार के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।