{"_id":"6640fc2fc4fa302c9402c7a6","slug":"polling-party-seen-making-concrete-arrangements-auraiya-news-c-211-1-aur1006-112142-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इंतजाम पुख्ता करते नजर आई पोलिंग पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इंतजाम पुख्ता करते नजर आई पोलिंग पार्टी
विज्ञापन
औरैया। मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारी से लेकर सहकर्मी देर शाम तक व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटे रहे। कागजातों के मिलान से लेकर कक्षों में फर्नीचर के विधिवत रखरखाव को पूरा किया गया। वहीं इस बार के चुनाव में पहली बार प्रत्याशियों की फोटो समेत सूची समेत मतदान के निर्देशों को मतदान के बाहर चस्पा किया गया। वहीं व्यवस्थाओं को जांचने के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की टीम लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने शहर क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तैयार किए जानकारी परख संदेश के बोर्ड
अजीतमल कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज में तीन बूथ बनाए गए हैं। तीन कक्षों में पोलिंग पार्टियां दिशा-निर्देशों व मतदाताओं की सहूलियत के संकेत कर्मचारी बनाते नजर आए। अपने बूथ पर मतदाता आसानी से पहुंचकर मतदान कर सकें इसे लेकर जानकारी परख संदेश देते बोर्ड तैयार किए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एरवाकटरा ब्लाक के कुदरकोट प्रथम में बनाए गए बूथ पर पोलिंग पार्टी शाम पांच बजे के करीब पहुंची। इसके बाद व्यवस्थाओं को पुख्ता करने की कवायद शुरू की गई। यहां पर पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों ने बूथ संख्या-73 के बाहर प्रत्याशियों की फोटो समेत सूची चस्पा कराई गई। इसके साथ ही मतदान के दिशा-निर्देशों को भी लगाया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कक्ष को विशेष ढंग से तैयार किया गया
सहालय स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में पोलिंग पार्टी दोपहर दो बजे ही पहुंच गई। यहां पोलिंग पार्टी ने सबसे पहले सोमवार को विधिवत मतदान हो सके इसे लेकर फर्नीचर को व्यवस्थित किया। कतार में मतदाता आ सकें इसे लेकर कक्ष को विशेष ढंग से तैयार किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कक्षों की टूटी खिड़कियों को सही करते कर्मचारी
दिबियापुर कस्बा स्थित वैदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथ के कक्षों की खामियों को स्कूल के कर्मचारियों के द्वारा अंतिम दौर में किसी तरह पूरा किया गया। यहां कक्षों की टूटी खिड़कियों व खुले हिस्से को बंद करने के लिए जूट के बोरे व पन्नी लगाकर काम चलाया गया।