फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Politics heats up in BJP, 49 stake claim for the post of District President

Auraiya News: भाजपा में गरमाई सियासत, जिलाध्यक्ष पद पर 49 ने ठोकी दावेदारी

Thu, 09 Jan 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up in BJP, 49 stake claim for the post of District President
भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर हलवासिया को नामांकन पत्र देते दावेदार संतोष शर्मा। - फोटो : भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर हलवासिया को नामांकन पत्र देते दावेदार संतोष शर्मा।
औरैया। सत्ताई दल के जिलाध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए हर कोई लालायित है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में गुरुवार को पार्टी के एक से बढ़कर एक धुरंधरों ने ताल ठोकी और चुनाव अधिकारी को आवेदन दिया। नामांकन भरने का यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। इस बीच कार्यालय परिसर में पूरे दिन गहमागहमी रही। सभी की अलग-अलग बैठकी चलती रही। इस पद के लिए वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्ष के अलावा प्रांतीय पदाधिकारियों समेत 49 लोगों ने दावेदारी की है। हालांकि, इस पर फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।
तुर्कीपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी सुधीर हलवासिया की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्य के लिए आवेदन जमा कराए गए। सुबह 10 से दो बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन पत्र जमा हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 51 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें 49 ने दावेदारी की। महिला उम्मीदवारों की संख्या छह रही। वहीं, प्रदेश परिषद सदस्य के लिए 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 12 ही नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी ने बंद कमरे में सभी दावेदारों से अकेले में चर्चा की। इस दौरान उनसे उनकी राजनीतिक भागेदारी के साथ-साथ क्षेत्र की राजनीतिक हलचल के बारे में भी जानकारी ली। सूत्रों की माने तो 30 दावेदार क्षेत्र की सही जानकारी देने में विफल रहे। वहीं, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। दावेदारी करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो पदाधिकारियों के अलावा संगठन के प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी भी शामिल रहे। नए जिलाध्यक्ष की घोषणा प्रांतीय नेताओं की ओर से 14 व 15 जनवरी को की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed