{"_id":"61953028cb6d4f13b81701e5","slug":"political-sp-auraiya-auraiya-news-knp664438232","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की उपलब्धियां भुना रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की उपलब्धियां भुना रही भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला आगमन पर सपा प्रदेश सचिव का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा और उनके हाथों को मजबूत करने का काम सपा सरकार में शुरू हुआ था। भाजपा सरकार महिलाओं का वोट पाने के लिए भ्रामक प्रचार कर रही है।
लखनऊ से कार से नोएडा जा रहीं सपा प्रदेश सचिव डॉ. महिमा यादव का शहर व जिले में कई स्थानों पर महिलाओं व सपा कार्यकर्ताओं ने माला व मुकुट पहनाकर स्वागत किया। शहर के खानपुर चौराहा पर मौजूद महिलाओं से सपा प्रदेश सचिव महिमा यादव ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं को मजबूत करने का काम शुरू हुआ था। महिलाओं की सुरक्षा और अपराध रोकने के लिए पुलिस कंट्रोल रुम को हाईटेक बनाया गया था और 100 डायल जैसी पुलिस हेल्प लाइन शुरू की गईं थी। इसके अलावा कई योजनाएं महिलाओं के हित में सपा सरकार में चलाईं थीं।
जिन्हें मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया है। जिसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में मौजूदा सरकार को भुगतना पड़ेगा। प्रदेश की महिलाएं सपा के साथ हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री मोहम्मद इरशाद, पल्लवी पाल, रेखा वर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, शफीक खां, शैलेंद्र अंबेडकर, सर्वेश कुमारी, इमरान अनवर, सर्वेश बाबू, अमित यादव, अनुज यादव, धनश्याम, अंकित यादव, आर्यन मिश्रा, कुल्लन नेता, नवल, कन्हैया गुप्ता आदि रहे।