फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

विधानसभा चुनाव में सपा फहराएगी परचम - वंदना

Sat, 23 Oct 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
political
औरैया। सपा महिला सभा की बैठक ककोर स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं को जोडने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में सपा परचम फहराएगी। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा। वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। लगातार बढ़ रही मंहगाई से गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परेशान जनता सपा की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
विज्ञापन

उन्होंने महिला सभा की पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोडने पर जोर दिया। राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह जी ने महिलाओं को एक जुट होकर सपा सरकार बनाने की अपील की। इस मौके पर मुख्य अतिथि का जिलाध्यक्ष धनदेवी यादव, सुमन दिवाकर, पल्लवी पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रानी देवी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत ऊषा दोहरे, रश्मि यादव, डॉ प्रियंका शाक्य, मधु पांडेय, निर्मला प्रजापति, अंजली अवस्थी, सर्वेश कुमारी गुप्ता, अनिता ओम बाथम, वीना सिद्धार्थ, रामा पाल, कमरुनिशा, सुमन केवट,मालती गौतम ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed