फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

सपाइयों ने 2022 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Mon, 09 Aug 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया। सपा जिला कार्यालय पर सोमवार को भाग्यनगर ब्लॉक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक प्रदीप यादव ने सेक्टर प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों को एकजुट होकर सपा को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंकुश शासन चला रही है। 2022 में सपा की सरकार बनते ही पुन: अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख श्याम बाबू यादव ने कहा कि सपा हमेशा किसानों और गरीबों की हितैषी रही है। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अजय पाल जाटव ने कहा कि सपा ही गरीबों, पिछड़ों व दलितों का हक दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन वीरेंद्र राजपूत ने किया। इस दौरान रविंद्र पाल, इजहार खान, बबलू नायक, यशपाल नायक, सोनू निषाद, अजय यादव, मनोज कुशवाहा, हरिओम, सुखबीर यादव, घनश्याम यादव, हिमांशु पाल, बारेलाल पाल, रवि दोहरे व मीडिया प्रभारी अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed