फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया। महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था व अन्य समस्याओं के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने रविवार को जिला मुख्यालय ककोर में प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन एडीएम रेखा एस. चौहान को सौंपकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला युवा कांग्रेस कमेटी के बैनरतले बड़ी संख्या में कांग्रेसी जिला मुख्यालय ककोर पहुंचे। आसमान छू रही महंगाई के विरोध में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान है। महंगाई को नियंत्रित करने में सरकार विफल साबित हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था भी ध्वस्त हो चुकी है। एक के बाद एक नए नियम बनाए जा रहे है। इसके चलते सरकारी योजनाओं का लाभ भी पात्रों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के यूथ विंग के प्रदेश सचिव व औरैया जिला प्रभारी चंद्र मोहन तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने कमर कस ली। सरकार के हर गलत कार्य का जोरदार विरोध किया जाएगा। इस दौरान हरपाल सिंह भदौरिया, राघवेंद्र पाल, कन्हैया सिंह, मनीष शुक्ला, मनमोहन सिंह सेंगर, चंद्र मोहन तिवारी, अनिकेत, राजीव व दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed