{"_id":"60c1007b8ebc3e792b0ec690","slug":"political-auraiya-news-knp63322074","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के विरोध में कांग्रेसियों क़ा प्रदर्शन, आबकारी मंत्री बर्खास्त की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के विरोध में कांग्रेसियों क़ा प्रदर्शन, आबकारी मंत्री बर्खास्त की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जहरीली शराब से अलीगढ़ में हुई मौतों से आक्रोशित कांग्रेसियों ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार से शराब बंदी और जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जिला प्रभारी विकास अवस्थी ने कहा कि सरकार में अपराधियों और अवैध कारोबारियों का बोलबाला है। यही कारण है कि अलीगढ़ में जहरीली शराब से लोग मरे। जहरीली शराब का कारोबार प्रदेश के कई जिलों में बड़े पैमाने पर हो रहा है। यह कारोबार करने वाले लोग सत्तापक्ष का संरक्षण प्राप्त कर चुके हैं। जिसके कारण पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई करने से कतराती है।
जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि अपराधी खुलेआम घूम रहे है। कांग्रेस सरकार से आबकारी मंत्री को बर्खास्त करने के साथ ही शराब बंदी की मांग करती है। यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रदीप चौधरी, शोभित त्रिपाठी, सुनील तिवारी, रामू पांडेय, आदेश गौतम, आलोक बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाग्यनगर में एहसान मोहम्मद, बिधूना में सुरेंद्र प्रताप, माधव दुबे, संजय सेंगर, अजीतमल में रोहित दिवाकर, विक्रम दिवाकर, ऐरवाकटरा में नसीम खान, नवाब सिंह एवं योगेंद्र दुबे, सहार में प्रेमप्रकाश द्विवेदी, अछल्दा में अखिलेश कठेरिया के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।