फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

किसानों और मजदूरों के खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नहीं

Thu, 24 Dec 2020 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
political
औरैया। ककोर स्थित सपा कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के नेता चौ. चरण सिंह की जयंती मनाई गई। सपाइयों ने पुष्पांजलि के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि किसानों और मजदूरों पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पार्टी कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है। केंद्र सरकार ने इमरजेंसी से भी ज्यादा बदतर हालात कर दिए हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोटा जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री विनोद यादव ‘कक्का’ ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव-गली में जाकर आम जनता के बीच में रखें। जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने कहा कि बेरोजगार युवा दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। महंगाई से आम जनता का बुरा हाल हो गया है। पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में इतनी तानाशाह सरकार कभी नहीं देखी। मौजूदा सरकार में किसान, व्यापारी, गरीब, मध्यमवर्गीय समेत हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

इस मौके पर सयुस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, ओम प्रकाश ओझा, रामपाल सिंह पाल, सर्वेश बाबू गौतम, दिनेश वर्मा, विपिन गुप्ता, हाफिस अब्दुल सत्तार, राम लखन प्रजापति व धनदेवी आदि लोग रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यालय के बाहर तथा मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। इसको लेकर सपाइयों में काफी रोष देखा गया। सपा जिलाध्यक्ष राजवीर ने कहा कि गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान भी प्रशासन पुलिस का भय दिखाकर क्या साबित करना चाहता है, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed