{"_id":"5fe0ee7f8ebc3e3c9037d7fc","slug":"political-auraiya-news-knp6013396102","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय ककोर में धरना प्रदर्शन किया। बाद में चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष अमाशंकर राजपूत ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसान परेशान हैं। सरकारें नियम तो बना रही हैं, लेकिन किसानों की समस्याओं के निस्तारण में गंभीरता नहीं दिखा रही हैं। फसल बेचने को लेकर किसान परेशान हैं, वहीं खेती करने के लिए समय से खाद, बीज, बिजली पानी न मिलने से भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाद में जिलाधिकारी को चार सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समस्या निस्तारण न होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी।
इस मौके पर चिरौंजीलाल, रामनरेश, सोबरन सिंह, अनुज गुप्ता, रामबाबू, विपिन राजपूत, राजेंद्र सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।