फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

सपाइयों ने किया हंगामेदार प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी

Mon, 14 Dec 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून तथा दिल्ली सीमा पर रोके जाने के विरोध में सोमवार को सपाइयों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के तिरंगा मैदान में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। हालांकि प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए प्रशासन ने रात में ही रणनीति तैयार कर ली थी। इसके चलते सपा के वरिष्ठ नेताओं के यहां पुलिस तैनात कर दी गई थी। जिले के प्रमुख मार्गों पर बेरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को लौटाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में पहुंचे। उन्हें हिरासत में लेने के बाद पालीटेक्निक पहुंचाया गया। इससे पहले महिलाओं ने सपाइयों को ले जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव के नेतृत्व में सयुस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव कल्लू दो दर्जन साथियों के साथ तिरंगा मैदान पहुंचे। यहां उनकी एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव व सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव से कहासुनी भी हुई। आखिर में पांच-पांच की संख्या में कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर आने दिया गया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने पर आमादा है। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने कहा कि केंद्र सरकार विदेशी कंपनियों की कठपुतली बनकर रह गई है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद के अलावा ओके चौधरी, हाफिस अब्दुल सत्तार, राकेश यादव, सर्वेश बाबू गौतम, जितेंद्र कुमार दोहरे, विपिन गुप्ता व अनुज यादव आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सपाइयों को हिरासत में लेकर तीन रोडवेज बसों से कन्हैया का पुर्वा स्थित पॉलीटेनिक कालेज में नजर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सीओ, एसडीएम और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इससे पहले प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए एडीएम रेखाएस चौहान, एसडीएम विजेता भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं सपा कार्यालय पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को सीओ सदर के नेतृत्व में कार्यालयों में ही नजर बंद कर दिया गया।
बिधूना। भारतीय किसान यूनियन (उत्तर प्रदेश) संपूर्ण भारत ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना दिया। प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। मंडल अध्यक्ष कानपुर अनिल कुमार सिंह चौहान ने कहा कि तीनों कृषि कानून तत्काल रद्द हो, डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। किसानों के खिलाफ पराली आध्यादेश वापस लिया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, यजवेंद्र सिंह, विनय सिंह, सौरभ सिंह, मुन्ना सिंह सेंगर, अरविंद सिंह चौहान, जितेंद्र कुमार, पूजा देवी व पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

बिधूना। सपाइयों ने मुख्यालय जाने से रोके जाने पर कोतवाली में धरना दिया। अनिल यादव उर्फ लकी, युवजन सभा विधानसभा अध्यक्ष विपिन यादव, गौरव यादव सचिव, विशेष यादव, सत्या अहीर, पुष्पेंद्र यादव, दुर्गेश यादव, उपेंद्र यादव को पुलिस ने सुबह ही कोतवाली में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed