{"_id":"5fd65f098ebc3e3c531069fd","slug":"political-auraiya-news-knp59973006","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारी किसानों ने दी आंदोलन उग्र करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारी किसानों ने दी आंदोलन उग्र करने की चेतावनी
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। कृषि कानूनों के विरोध में गांव ढ़िकियापुर में किसानों का धरना प्रदर्शन रविवार को 10वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्द उनकी मांगों को मंजूर न किया गया तो 15 दिसंबर से आंदोलन और तेज किया गया। इससे पहले 14 दिसंबर को किसान ज्ञापन देकर जनप्रतिनिधियों का घेराव करेंगे।
धरना स्थल पर हुई सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष अमाशंकर राजपूत ने कहा कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। दिल्ली में 18 दिनों से किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार का कोई भी मंत्री उनसे मिलने नहीं आ रहा है। कहा कि 15 दिसंबर से किसान जनप्रतिनिधियों का घेराव करेंगे। औरैया से किसान राम पाठक ने बताया कि किसानों को परेशान किया जा रहा है उनको फसलों का समर्थन मूल्य तक नहीं मिल रहा है।
इस दौरान दिनेश चंद्र कुशवाहा, घनश्याम, योग भारती, ग्रीस सिकरवार, अजय कुमार, चिरंजीलाल, गुड्डी देवी, विपिन, दिनेशचंद्र, रामनरेश, विद्याराम, सोबरन सिंह, दीपक अवस्थी, तेज सिंह, बलराम सिंह, लाखन सिंह यादव, पप्पू यादव, विजय यादव, रामनरेश व रामरतन राजपूत आदि मौजूद रहे।