{"_id":"5f5fb0808ebc3e66392aee7b","slug":"political-auraiya-news-knp5826634200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे किसान - अमाशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे किसान - अमाशंकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर (औरैया)। भारतीय किसान यूनियन के बैनरतले लंबित समस्याओं को लेकर किसानों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर सोमवार को बड़ी संख्या में किसान कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन कर धरना दिया। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अमाशंकर राजपूत ने कहा कि किसान मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। खाद, बीज, बिजली, डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। अन्ना पशु किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। इन समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए सरकार के पास कोई ठोस कार्यक्रम नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र किसानों की समस्याओं का निराकरण न हुआ तो संगठन इस मामले में चुप नहीं बैठेगा। प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम अभिषेक सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लेने, कोविड-19 के समय जो शिक्षण संस्थान नहीं खोले गए हैं, उन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से शिक्षण शुल्क न वसूला जाए, अन्ना पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किए जाने, 60 वर्ष पूरा कर चुके किसानों को पेंशन दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर सोबरन सिंह, रामनरेश, केशव सिंह, चिंरौजी लाल राजपूत आदि मौजूद रहे।