फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद मनोज के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 29 Aug 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
political
दिबियापुर (औरैया)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिबियापुर के बीमा एजेंट मनोज दुबे का शव मिलने के मामले को संज्ञान लेकर ट्वीट किया। इसके बाद शनिवार की शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मृतक मनोज दुबे के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों को आर्थिक मदद दी। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि मामले का खुलासा करने के साथ पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद एवं आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर 12:35 बजे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट किया। इसमें मनोज दुबे के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि मनोज दुबे की हत्या हो गई। इसने परिजनों का वीडियो देखकर बहुत दुख हुआ। ट्वीट में कहा है कि परिजनों एवं पत्रकारों के अनुसार अपहरण के इस केस को पुलिस पांच दिनों तक गुमशुदगी साबित करती रही और हाथ पर हाथ धरे बैठे रही। क्या यही यूपी सरकार का अपराध कम करने का तरीका है। उनका यह ट्वीट हजारों बार री ट्वीट हुआ और हजारों लोगों ने अपने अपने स्तर पर कमेंट लिखे।
विज्ञापन

हालांकि प्रियंका गांधी का ट्वीट आने के बाद औरैया पुलिस के ट्विटर हैंडल से प्रियंका गांधी को टैग करते हुए केंजरी रेलवे क्रासिंग पर मनोज दुबे को बाइक से अकेले जाते हुए वीडियो फुटेज ट्वीट किए गए। इसके बाद शनिवार की शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं कांग्रेस नेता सदन विधायक मंडल आराधना मिश्रा, औरैया जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे, अंशू तिवारी, पूर्व प्रधान वहीद के साथ दिबियापुर स्थित मनोज दुबे के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed