{"_id":"5f494e298ebc3e6a856a3d8b","slug":"political-auraiya-news-knp5794191135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रों को सपाइयों ने वितरित किए लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्रों को सपाइयों ने वितरित किए लैपटॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को इंटर के दो मेधावी छात्रों को लैपटॉप भेंट किया। लैपटॉप पाकर मेधावी छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण योजना एक बार पुन: शुरू की जाएगी।
सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव व पूर्व विधायक प्रदीप यादव शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ता अवधेश भदौरिया, ओमप्रकाश ओझा, अजय तिवारी व जीतू पाठक आदि के साथ ब्लॉक अजीतमल के गांव एमा में पहुंचकर दीपांशु तिवारी पुत्र सुनील कुमार तिवारी को लैपटॉप भेंट किया।
दीपांशु तिवारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90.2 अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया था। इसी तरह शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में उत्कर्ष शुक्ला पुत्र संदीप शुक्ला को भी लैपटॉप भेंट किया। उत्कर्ष ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94.80 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। लैपटॉप पाकर दोनों मेधावी छात्रों के चेहरे खिल उठे।