फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

अछल्दा से रोडवेज बस चलवाने की मांग

Sat, 29 Aug 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
political
अछल्दा/रुरुगंज। सांसद राम शंकर कठेरिया ने शुक्रवार को बहारपुरा रोड स्थित एक राइस मिल में अछल्दा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने कानपुर और इटावा के लिए अछल्दा से रोडवेज बस चलवाने की मांग के साथ सड़क व बिजली की समस्या प्रमुखता से उठाई। इस पर सांसद ने सभी को आश्वासन दिया कि समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर सेक्टर सह संयोजक महेश चंद्र कौशल ने कस्बा रुरुगंज से कानपुर को चलने वाली रोडवेज बस को अछल्दा कस्बा से चलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कोविड 19 के चलते अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली अधिकांश ट्रेन पांच महीने से बंद हैं, इससे व्यापारियों को परेशानी हो रही है। इसी के साथ श्मशान घाट, सोलर लाइट, मंडी समिति में बदहाल सड़क, स्टेशन बाजार में जलनिकासी, गुनोली में विद्युत अव्यवस्था का मुद्दा कार्यकर्ताओं ने उठाया। सांसद ने अधिकारियों से समस्याओं का जल्द निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर श्री भगवान पोरवाल, भूपेश अग्रवाल, प्रतिमा पोरवाल, रवि मिश्रा, राजकुमार बाथम, मनोज दीक्षित, श्याम बाबू शर्मा, गुड्डू सेंगर, अमरीक वर्मा व जितेंद्र सेंगर आदि मौजूद रहे। उधर, रुरुगंज में डॉ. दयाराम राजपूत के आवास पर सांसद ने समस्याएं सुनीं। यहां जिला उपाध्यक्ष आशाराम राजपूत के अलावा प्रेम पोरवाल, डॉ. दयाराम, सोनू राजपूत, सुनील राजपूत व पीके राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष व इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य और मंदिरों के सुंदरीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद भाजपा नेता व व्यापार मंडल संरक्षक सत्यदेव दीक्षित के आवास पर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।

चेयरमैन पति पंकज शुक्ला ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन स्नेहलता शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, सभासद प्रबल शर्मा, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा, भाजपा फफूंद मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा के अलावा अनुराग शुक्ला, प्रमोद नारायण तिवारी, शिव कुमार राजपूत, गीता सिंह कुशवाह, रजनीश पांडेय, आशाराम राजपूत व अंकित रंजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed