फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   political

जमीनी मेहनत कर 2022 के चुनाव में जुटें कार्यकर्ता - राजवीर

Fri, 21 Aug 2020 03:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
political
औरैया। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की कमेटी गुुरुवार को गठित की गई। फ्रंटल संगठन जिलाध्यक्ष ने चयनित पदाधिकारियों की घोषणा कर सपा जिलाध्यक्ष को पदाधिकारियों को कमेटी की सूची सौंपी। सपा जिलाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करें। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव को पार्टी के फ्रंटल संगठन समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामशंकर निषाद ने अपनी कमेटी सौंपी। जिलाध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि 31 सदस्यीय कमेटी में नाथूराम शर्मा, ओमजी यादव, प्रमोद कुमार सविता, सुधांशु कश्यप, सरोज कुमार को उपाध्यक्ष, नरेंद्र पाल को मंत्री, सुरेश सिंह पाल को कोषाध्यक्ष, शिवपाल सिंह, मुकेश शर्मा, प्रताप सिंह राजपूत, अरविंद कुमार उर्फ बबलू नायक, इंद्रपाल सिंह यादव, आशाराम नामदेव, यशपाल सिंह नायक, राजकुमार शाक्य, इंद्रपाल सिंह पाल को सचिव मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही राकेश बाबू बाथम, रामशंकर शर्मा, श्याम बाबू सविता, सर्वेश कुमार सक्सेना, महेंद्र सिंह पाल, सुशील कुमार बाथम, अतर सिंह प्रजापति, राकेश कुमार राठौर, प्रहलाद सिंह बाथम, आदेश कुमार कश्यप, भजनलाल राजपूत, विनोद कुमार राजपूत, मुकेश कुमार पाल को सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर काम करें। पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह पाल ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त है। योजनाओं के नाम पर हर वर्ग को छलने का काम मौजूदा सरकार ने किया है। आने वाले समय समाजवादी पार्टी का दिखाई दे रहा है। इस मौके पर ओमप्रकाश ओझा, जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव आदि कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि ब्लाक कमेटियों की बैठक अब हर महीने की 10 तारीख को पार्टी कार्यालय पर होगी। इस संबंध में प्रांतीय नेताओं ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed