{"_id":"5e1cb3bf8ebc3e87952b4102","slug":"political-auraiya-news-knp5382415101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने किया गोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने किया गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
फोटो 13 एयूआरपी 26 - गोष्ठी को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री डीपी भारती
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। भारतीय जनता पार्टी के दिबियापुर रोड स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को सीएए के समर्थन में जिला अनुसूचित मोर्चा की तरफ से प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं को सीएए के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए गांव-गली तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. भीमराव आंबेडकर, अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री डीपी भारती ने कहा कि सीएए पर विपक्ष द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है।
यह कानून किसी की नागरिकता लेने का अधिकार नहीं रखता। सिर्फ कुछ देशों में हो रहे अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर उन्हें देश की नागरिकता देने के प्रावधान देने का है। उन्होंने पाकिस्तान में हमेशा से अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न होता आ रहा है। यही कारण है कि वहां पर हिंदू 23 प्रतिशत से डेढ़ प्रतिशत पर सिमट कर रह गया है। ऐसे में वहां के शरणार्थियों को देश की नागरिकता देने पर भारत के किसी नागरिक का उत्पीड़न कैसे हो गया। यह सब विपक्ष द्वारा जनता को भ्रमित करने की साजिश मात्र है।
विज्ञापन
गोष्ठी को जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र, अमरचंद्र राठौर ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामजी दिवाकर ने किया। गोष्ठी में दिलीप मिश्रा, अनुराग मिश्र, आकाश तिवारी, मंगू दिवाकर, जगमोहन, दीपक दिवाकर, कमलेश, राकेश, महेश, अनीता गौतम समेत कई लोग मौजूद रहे।