{"_id":"5e18bff28ebc3e87a511b1fa","slug":"political-auraiya-news-knp537617395","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क कर ग्रामीणों को गिनाईं सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क कर ग्रामीणों को गिनाईं सरकार की योजनाएं
विज्ञापन
फोटो 10एयूआरपी27- जलोखर गांव में ग्रामीणों को पत्रक बांटते भाजपाई
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गांव जलोखर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने की अपील की। इसके अलावा नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक किया।
ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक पाठक के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया। जिला महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में पात्र लाभार्थियों को लाभ देने पर प्राथमिकता दी जा रही है। कहा कि सरकार हर गरीब को उसका हक दिलाने का काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को सीएए के प्रति जागरूक करने के लिए पत्रक भी बांटे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के हर नागरिक को उसका अधिकार दिलाने का काम करेगा। साथ ही पत्रक बांटकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रेम कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री युवा मोर्चा आलोक पाल, जिला मंत्री व जलोखर के प्रवासी मनीष भारती, नितिन अवस्थी, निर्मल दुबे, विशाल त्रिवेदी, गोपाल पांडेय, शीलू वर्मा, शुभम दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, सिद्धेश्वर गार्डन में भाजपा नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन की मजबूती और लोगों तक भाजपा सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। इस बैठक के दौरान आलोक कुमार को नगर का उपाध्यक्ष घोषित किया गया। नगर उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कमेटी के पदाधिकारियों ने आलोक कुमार का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे, अनुराग त्रिपाठी, लकी ठाकुर, वीर ठाकुर, सतीश निषाद व रवि पांडेय आदि मौजूद रहे।