{"_id":"6431af605e2019066105fce0","slug":"police-sent-a-young-man-to-jail-for-commenting-on-a-religious-book-auraiya-news-c-12-1-169568-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धार्मिक ग्रंथ पर टिप्पणी करने में पुलिस ने युवक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धार्मिक ग्रंथ पर टिप्पणी करने में पुलिस ने युवक को भेजा जेल
Sat, 08 Apr 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। मुस्लिम धर्म बदलकर हिन्दू धर्म अपनाने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर धार्मिक ग्रंथ के खिलाफ टिप्पणी की। इससे समुदाय विशेष के लोगों में आक्रोश रहा। एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बिधूना नगर के नवीन बस्ती नई मस्जिद निवासी नूर मुहम्मद सिद्दीकी ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि एरवाकटरा थाना क्षेत्र के बरौनाकला निवासी अभिनव आर्य उर्फ आयुब खान ने सोशल मीडिया पर धार्मिक ग्रंथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इससे समुदाय के लोगों में आक्रोश है। बताया कि कुछ दिन पहले उसने धर्म बदला था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद उसे गांव से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि धर्म के विरुद्ध टिप्पणी किए जाने पर युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। (संवाद)