{"_id":"6a74d6f8ba3b7986a30c4c64","slug":"police-rushed-to-the-scene-following-a-report-of-robbery-it-turned-out-to-be-a-case-of-assault-auraiya-news-c-211-1-akb1003-149441-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, निकला मारपीट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, निकला मारपीट का मामला
Fri, 07 Aug 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
रुरुगंज। लूट की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। हालांकि जांच के दौरान मामला लूट का नहीं बल्कि पुराने विवाद में हुई मारपीट का निकला। गांव चंदिया निवासी धीरेंद्र कुमार ने कि उसका भाई अतुल कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह रुरुकला बाजार आया था, जहां कुछ लोगों ने पीटकर मोबाइल छीन लिया था। वहीं, पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और उसी को लेकर मारपीट हुई थी। जांच में मोबाइल लूट की पुष्टि नहीं हुई और लूट की सूचना फर्जी निकली। (संवाद)
--
पशु क्रूरता की धारा बढ़ी
अयाना। कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में मवेशी के साथ कुकर्म के आरोप वाले मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता की धारा बढ़ा दी है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि आरोपी रामकेवल तिवारी को गुरुवार को आरोपी का दोबारा शांतिभंग की आशंका में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। (संवाद)