फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police rushed on information of firing and murder

Auraiya News: फायरिंग और हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Tue, 27 May 2025 06:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 27 May 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Police rushed on information of firing and murder
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव नगला जसोदा में सोमवार देर रात फायरिंग कर हत्या की सूचना पर सीओ समेत अन्य पुलिस अफसर खूब दौड़े। जांच में हत्या की सूचना झूठ पाई गई। हालांकि अफसरों को जमीन के विवाद का मामला मिला।
विज्ञापन


मामले में दोनों पक्षों से चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया। नगला जसोदा गांव में दो पक्षों में काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार को जमीन की पैमाइश होनी थी, लेकिन गांव में एक कार्यक्रम होने से पैमाइश नहीं हो सकी। शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के सोनू ने डायल 112 पर फोन कर फायरिंग कर हत्या की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन




इस सीओ पी. पुनीत कुमार, थानाध्यक्ष नीरज शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में पूछताछ की तो मामला जमीन विवाद का पाया। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि गांव में हुए विवाद में शिवपाल व बेटे सोनू, नाहर सिंह व उनके बेटे सुधीर का शांति भंग आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed