फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police ran on the information of murder, old woman died due to illness

Auraiya News: हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस, बीमारी से हुई वृद्धा की मौत

Tue, 01 Aug 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police ran on the information of murder, old woman died due to illness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के माखनपुर (दखलीपुर) में मंगलवार दोपहर 90 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। इस पर पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दे दी। हत्या की सूचना मिलते ही फोर्स गांव जा पहुंचा। छानबीन की तो पता चला कि महिला की मौत बीमारी से हुई है। झूठी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव माखनपुर (दखलीपुर) में कालिंद्री देवी (90) अपने पुत्र सतीश कुमार और तलाकशुदा पुत्री रामादेवी के साथ रहती थीं। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। मंगलवार दोपहर को उनकी मौत हो गई। पड़ोसी छुन्ना ने पुलिस को फोन कर वृद्धा की हत्या किए जाने की सूचना दे दी। हत्या की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी जीवाराम यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जांच-पड़ताल में पुलिस को वृद्धा की बीमारी के चलते मौत होने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस छुन्ना को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि पूछताछ में छुन्ना ने बताया कि वृद्धा जब कभी पड़ोसियों से खाने की चीज मांग कर खा लेती थी। जानकारी होने पर वृद्धा का बेटा व बेटी पड़ोसियों व वृद्धा से भी अभद्रता करते थे। उसके साथ भी कई बार गाली-गलौज की गई। जिस पर उसने भी वृद्धा की हत्या की झूठी सूचना पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article