{"_id":"61e84aa84dc0167f062d381b","slug":"police-pareshani-jaam-auraiya-news-knp676224590","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पुल पर डेढ़ घंटे लगा जाम, राहगीर हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पुल पर डेढ़ घंटे लगा जाम, राहगीर हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी(औरैया)। कचौसी-रसूलाबाद मार्ग पर संकरे नहर पुल पर बुधवार दोपहर दो डंपर फंस गए। इससे सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक यात्री फंसे रहे। पुलिस ने ढाई बजे डंपर निकलवाकर जाम खुलवाया।
कचौसी-रसूलाबाद मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नहर पुल भी संकरा है। सड़क खराब होने से दुपहिया वाहन सवार चार किलोमीटर का चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते से आते-जाते हैं। बुधवार दोपहर एक बजे के करीब नहर पुल पर निकलते समय दो डंपर फंस गए। जिससे रास्ता बंद हो गया।
कुछ ही देर में पुल दोनोें ओर वाहनों की कतार लग गई। रोडवेज बसें भी जाम में फंस गईं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। किसी तरह डंपरों को निकालकर करीब ढाई बजे जाम खुलवाया गया। स्थानीय लोगों ने जाम से निजात के लिए पुलिस कर्मी तैनात करने की मांग की है।