फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   police,palika,chunav

आचार संहिता लगते चौराहों व सार्वजनिक स्थानों से हटी प्रचार सामग्री

Sat, 08 Jan 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
police,palika,chunav
औरैया। आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार शाम को अधिकारियों ने जगह-जगह लगी प्रचार सामग्री उतरवाई। लोगों को आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही अफसर सड़क पर नजर आए। औरैया में एसडीएम मनोज सिंह, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष अवस्थी, एसएसआई सुशील कुमार की मौजूदगी में पालिका कर्मचारियों ने सुभाष चौराहा, देवकली चौराहा, जेसीज चौराहा, मां मंगलाकाली चौराहा, फफूंद तिराहे पर लगी विभिन्न राजनीतिक दलों की होर्डिंग्स और बैनर उतरवाए।
विज्ञापन

इसके अलावा, प्रमुख मार्गों, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइटों के पोल पर लगीं प्रचार सामग्री भी हटवाई गईं। अधिकारियों ने उतारी गई सामग्री को ट्रैक्टर में भरवाकर नगर पालिका भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से आदर्श आचार संहिता लगने के बाद सभी राजनीतिक दलों के लोगों को होर्डिंग्स-बैनर बिना अनुमति के न लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं, अजीतमल, दिबियापुर, बिधूना, फफूंद आदि स्थानों में भी अभियान चलाकर प्रचार सामग्री हटवाई गई। बिना अनुमति के शोर कर रहे लाउडस्पीकर भी बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed