फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   police ne lapata balak ko khoja

पुलिस ने गुम हुए बालक को पिता से मिलाया

Sat, 12 Sep 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
police ne lapata balak ko khoja
फफूंद (औरैया)। कन्नौज जनपद से अपनी रिश्तेदारी में फफूंद आया एक बालक खेलते समय गुम हो गया। सूचना पर तलाश में जुटी पुलिस ने कामयाबी हासिल करते हुए बालक को खोज निकाला और उसके पिता को सौंपा। परिजनों ने फफूंद थाने पहुंचकर पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

फफूंद थाने के एसएसआई दीप किशोर दुबे ने बताया कि कुलदीप कुमार पुत्र लाले वर्मा निवासी छिबरामऊ कन्नौज अपनी रिश्तेदारी में फफूंद कस्बे के मोहल्ला महाजनान में आए हैं। शनिवार की सुबह उनका चार वर्षीय पुत्र रुद्राक्ष वर्मा घर के बाहर मोहल्ले के ही बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वह गायब हो गया। काफी देर तक परिजनों ने रुद्राक्ष की तलाश की लेकिन जानकारी न मिलने पर इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम बालक की तलाश में कस्बे के मोहल्लों में घूम रही थी। इसी बीच वार्ड 11 के पूर्व सभासद हसन रजा ने कस्बे के बकरमंडी में एक बच्चे के रोने की पुलिस को सूचना दी। जिस पर मोहल्ले के लोग बच्चे को थाने ले आए। इधर बच्चे के थाने पहुंचने पर उसके पिता कुलदीप कुमार थाने पहुंचे और पुत्र को पहचान लिया। बालक के सकुशल मिलने से खुश परिजनों ने पुलिस व पूर्व सभासद का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed