{"_id":"61c370dec1ef391dc86106d5","slug":"police-maut-jaam-auraiya-news-knp671121636","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोपेड सवार को स्कार्पियों ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोपेड सवार को स्कार्पियों ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड......
22-एयूआरपी30- धीरेंद्र की फाइल फोटो।
22-एयूआरपी31- झाड़ी लगाकर बेला-बिधूना मार्ग पर जाम लगाते आक्रोशित ग्रामीण। संवाद
हादसे में मोपेड सवार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
क्रासर
साथी गंभीर रूप से घायल, टक्कर मारने के बाद चालक स्कॉर्पियों लेकर भागा
पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बेला। थानाक्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर बुधवार को पृथ्वीपुर गांव के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने मोपेड सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों सड़क पर झाड़ियां रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
सहायल निवासी धीरेंद्र (47) आटो चालक था। वह बुधवार को पृथ्वीपुर गांव निवासी दोस्त कौशल के साथ मोपेड से जा रहा था। बेला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त घसीटते हुए कुछ दूृर तक चले गए। चालक स्कॉर्पियों लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले धीरेंद्र की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कौशल को कन्नौज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया और धीरेंद्र के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। इसी बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ने की मांग करते हुए बेला-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि स्कॉर्पियों के नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल परिजनों को हादसे की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इनसेट
बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन घायल
कस्बा बेला में एक बाइक एजेंसी के सामने हरदू गांव निवासी बाइक सवार लंकुश व विनोद की टक्कर साइकिल सवार से हो गई। हादसे में लंकुश, विनोद व पृथ्वीपुर गांव निवासी साइकिल सवार राहुल घायल हो गया। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया, जहां से बाइक सवार दोनों लोगों को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।