{"_id":"61c36f7a88ff6a6cba3411b8","slug":"police-maut-aag-auraiya-news-knp6711200178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु बाड़े में लगी आग, छह बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु बाड़े में लगी आग, छह बकरियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के छीतापुर गांव में मंगलवार देर रात एक पशुबाड़े में आग लगने से छह बकरियों की मौत हो गई। पशुपालक समेत ग्रामीणों ने अन्य जानवरों को किसी तरह बहार निकालकर आग पर काबू पाया। हादसे में पशुपालक भी गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
छीतापुर निवासी रामशंकर ने बताया कि पशुबाड़े में 15 बकरियां व एक गोवंश था। मंगलवार देर रात बाड़े में अचानक आग लग गई। आग की लपटे देखकर उसने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
आग में छह बकरियों की मौत हो गई, जबकि छह बकरियां व एक गोवंश गंभीर रुप से झुलस गए। इसी दौरान आग को बुझाने व जानवरों को बचाने में वह झुलस गया। ग्रामीणों ने रामशंकर को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाड़े में रोशनी के लिए डब्बी जलाकर रखी थी। आशंका है कि डब्बी के गिरने की वजह से आग लगी।