फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police is raiding in search of Tajuddin and Gabbu absconding from Swift car

Auraiya News: स्विफ्ट कार से फरार ताजुद्दीन व गब्बू की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Sun, 11 Jun 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 11 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police is raiding in search of Tajuddin and Gabbu absconding from Swift car
स्विफ्ट कार के साथ फरार ताजुद्दीन व गब्बू की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन

फॉलोअप---
स्विफ्ट कार के साथ फरार ताजुद्दीन व गब्बू की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
- 30 घंटे बाद भी पुलिस नहीं खोज पायी घटना में प्रयुक्त स्विप्ट डिजायर कार
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। पुलिस कर्मियों द्वारा डाली गई डकैती में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार व फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस कई जिलों में दबिश दे रही है। एसओजी के साथ कई टीमें लगाई गई है। शनिवार देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस मामले में पुलिस कई अन्य पर भी अपनी नजरें गढ़ाए हैं।
पुलिस के हत्थे चढ़े भोगनीपुर कोतवाल व अन्य आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि घटना में एक स्विफ्ट कार का भी इस्तेमाल किया गया था। यह कार रफत की बताई जा रही है। वहीं, कार में ताजुद्दीन उर्फ बद्दू निवासी कमरिया थाना मौदहा हमीरपुर व गब्बू निवासी ललितपुर भी था। पुलिस इन दोनों की तलाश में बांदा, हमीरपुर, जालौन समेत कई जनपदों में दबिश दे रही है। अभी तक पुलिस दोनों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सर्विलांस की मदद भी ले रही है। एसपी चारू निगम ने बताया कि पुलिस स्विफ्ट डिजायर कार व फरार आरोपियों ताजुद्दीन व गब्बू की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

---------
चांदी पकड़ाओ अच्छा कमीशन मिलेगा
सराफा कारोबारी मनीष की दुकान के हटने के बाद से लगातार संजय चिकवा मनीष के आवागमन पर नजर रखे थे। उसे जब पता चला कि छह जून को मनीष चांदी लेकर आगरा जाएगा। तभी उसने जमालुद्दीन से पकड़वाने की बात कही। इस पर जमालुद्दीन ने अपने रिश्तेदार रफत और ताजुद्दीन से बात की। उन्होंने बताया कि उनका भोगनीपुर इंसपेक्टर से अच्छे संबंध है। चांदी पकड़वा देंगे इसमें अच्छा कमीशन भी मिलेगा। इसी जानकारी पर दो दिन पहले जमालुद्दीन, ताजुद्दीन, संजय चिकवा भोगनीपुर कोतवाली पहुंच रणनीति बनाई थी। इसके बाद रेकी करने के लौट गए थे। पुलिस पूछताछ में संजय चिकवा ने बताया बुधवार को रात 11:45 बजे मनीष कार से निकला था। इसकी जानकारी उसने ताजुद्दीन और रफत को दी। रफत और ताजुद्दीन किराए की गाड़ी कर भोगनीपुर पहुंचे। इधर पीछे से वह एक स्विफ्ट कार से रेकी करने के लिए पीछे पीछे चल पड़ा। लगातार वह लोकेशन दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दबिश पड़ने से कुछ देर पहले ही देहात पुलिस को दी थी सूचना
डकैती डाल कर चांदी लूटने के बाद जमालुद्दीन, संजय चिकवा, रफत, ताजुद्दीन लौट गए थे। वहीं, पुलिस कर्मी भी कोतवाली पहुंच गए थे। उन्हें यह कतई आभास नहीं था कि मामला पकड़ा जाएगा। इधर, जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि मौदहा हमीपुर से जमालुद्दीन, संजय पकड़े गए हैं। उन्हें औरैया पुलिस ने पकड़ लिया। इसकी जानकारी होते ही कोतवाल ने कानपुर देहात पुलिस को चांदी पकड़े जाने की जानकारी दी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर गुनहगारों को धरदबोचा। पुलिस पूछताछ में अजयपाल कठेरिया ने यह भी बताया कि उसे तो स्मैक की तस्करी की सूचना मिली थी, इस पर उसने दबिश दी थी, लेकिन उसे चांदी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed