{"_id":"5fc295bd8ebc3e9ba661d595","slug":"police-is-conducting-dna-test-auraiya-news-knp596904168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस करवा रही है डीएनए टेस्ट...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस करवा रही है डीएनए टेस्ट...
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनों हुई किशोरी की हत्या की घटना में हत्यारे तक पहुंचने के लिये पुलिस लोगों के डीएनए टेस्ट करवा रही है।
क्षेत्र के एक गांव मेें बीते 26 अक्तूबर को बकरियां चराने गई एक किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी। बाजरा की फसल खड़ी खेत के पास किशोरी का शव स्वजनों ने बरामद किया था। दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद गांव मेें व्याप्त तनाव को देखते हुये गांव को छावनी बना दिया गया था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हो जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली थी। उधर, एसपी सुनीति ने पांच टीमों को गठित कर शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किये जाने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने आधा सैकड़ा लोगों से पूछताछ के बाद सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को डीएनए टेस्ट के लिये सैंपल कराने के लिये भेजा गया है। बहुत ही शीघ्र घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।