फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police get married if relatives do not agree

परिजनों के राजी न होने पर पुलिस ने कराई शादी

Mon, 01 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 01 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police get married if relatives do not agree
वरमाला के बाद प्रेमिका की मांग भरता प्रेमी। - फोटो : amar ujala
परिजनों के शादी के लिए राजी न होने पर प्रेमिका ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस के सहयोग से प्रेमिका, प्रेमी को लेकर कोतवाली पहुंच गई। जहां पर परिजन भी आ गए। पुलिस ने परिजनों को राजी किया। इसके बाद कोतवाली में प्रेमी-प्रेमिका की शादी का दी गई। सोमवार को 100 नंबर पर बाबरपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी पूनम दोहरे पुत्री उमाशंकर ने प्रेमी से मिलने में बाधक परिवारीजनों के खिलाफ  सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उससे प्रेमी को लेकर कोतवाली आने की बात कही।
विज्ञापन


कुछ ही देर में पूनम अपने पटेल नगर बाबरपुर निवासी आनंदराव पुत्र रामलखन के साथ कोतवाली अजीतमल पहुंच गई। पुलिस ने युवक व युवती की बात सुनी। मामला प्रेम प्रसंग का देखकर दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलवाया। प्रेमी युगल शादी करने की बात पर अडिग थे। मामला सजातीय व योग्य देख रिश्तेदार व कोतवाली पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफ ी प्रयास के बाद दोनों पक्ष प्रेमी युगल की शादी कराने को राजी हो गए। इसके बाद कोतवाली में युवक-युवती ने एक-दूसरे को माला पहनाई।
विज्ञापन


युवक ने युवती के मांग भरा। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठी किया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनोें युवक युवती बालिग हैं तथा शादी करना चाह रहे थे। दोनों पक्षों के परिजनों व रिश्तेदारों की आपसी रजामंदी के बाद लिखित रूप से दोनों ने एक साथ रहना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed