फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police force deployed in both villages

दोनों गांवों में तैनात रहा पुलिस बल

Sat, 28 Nov 2020 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Police force deployed in both villages
रुरुगंज (औरैया)। प्रेमिका की मौत के बाद दुखी प्रेमी द्वारा बुधवार को फंदे पर लटककर दी गई जान के बाद दोनों गांवों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इसको देखते हुए दोनों गांवों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस डेरा डाले हुए है। उधर, पुलिस ने घटना के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

युवती अलका की मौत के बाद उसके गांव बलखंडपुर में किसी अनहोनी को लेकर सोमवार से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उसके बाद अलका के प्रेमी रॉकी का फंदे पर लटके मिले शव के बाद युवक के गांव मुग्गपुर में गुरुवार से पुलिस तैनात है। वहीं, प्रेमी-प्रेमिका की मौत से क्षेत्र में भी तमाम तरह की चर्चा का माहौल बना रहा। जिसमें आखिर रॉकी ने सुसाइड पर फोन घर में रखे होने की बात लिखी थी। तो आखिर फोन है कहां। वहीं, मोबाइल मिलने से कई और रहस्य खुलने की उम्मीद है। रॉकी के शव के पास मिले सुसाइड नोट में शव के पास ही खेत में मोबाइल फोन पड़े होने का जिक्र किया गया था। जिसमें उसकी प्रेमिका अलका के साथ फोटो होने का जिक्र भी था। फोटो को एक फ्रेम में बनवाने की बात भी सुसाइड नोट में लिखी हुई थी। जो फोन में ही है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा बुधवार व गुरुवार को फोन ढूंढने के लिये खेत में व मृतक के घर में खोजबीन की गई लेकिन मृतक का फोन अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। चौकी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि फोन को ढूंढने के लिए सर्विलांस का भी सहारा लिया गया लेकिन फोन को बरामद न किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed