{"_id":"698ccb07af7e03eeaf0c6e67","slug":"police-find-missing-teenager-and-boy-auraiya-news-c-211-1-aur1009-139459-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुलिस ने लापता किशोर व बालक को खोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुलिस ने लापता किशोर व बालक को खोजा
Thu, 12 Feb 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
सहार। घर के बाहर खेलते समय एक बालक व एक किशोर अचानक लापता हो गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों को बिधूना से खोज निकाला।
दोनों बिधूना स्थित एक गेस्ट हाउस में हो रही शादी में शामिल होने के बाद वहीं सो गए थे। पूछताछ के बाद दोनों को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि गांव पिपरौलिया निवासी एक महिला ने मंगलवार बताया था कि उनका 11 वर्षीय बेटा गांव के ही एक किशोर के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद अचानक दोनों लापता हो गए। खोजबीन के बाद भी दोनों का पता न चलने पर परिजन परेशान हो गए। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की।
सोशल मीडिया से लेकर आसपास थाने की मदद ली गई। बुधवार को दोनों के बिधूना में होने की जानकारी मिली। थाना पुलिस व सर्विलांस टीम बिधूना स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंची, वहां दोनों मिल गए।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि खेलते-खेलते वह बिधूना रोड पर निकल गए। इसके बाद एक ई-रिक्शा में बैठ गए और बिधूना पहुंच गए। वहां एक गेस्ट हाउस में हो रही शादी कार्यक्रम में चले गए। खाने के बाद रात होने पर दोनों गेस्ट हाउस में ही सो गए। मामले में पुलिस ने दोनों के परिजन को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया।