फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police filed a report against the car driver

Auraiya News: पुलिस ने कार चालक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 26 Oct 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Police filed a report against the car driver
बिधूना। सड़क हादसे में घायल वैन सवारों को कानपुर में बिना इलाज कराए छोड़कर भागने वाले मर्सिडीज कार चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। चालक 14 अक्तूबर को घटना को अंजाम दिया था। घायल वैन सवारों को उपचार के लिए कानपुर ले गया। वहां घायलों को छोड़ कर चालक भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरखेड़ा पाल डेहरी निवासी रवि पाल 14 अक्तूबर को रिश्तेदार राधा, सावित्री, विनीता, राम खिलावन, पीयूष कुमार, लवकुश पाल के साथ छठी कार्यक्रम में शामिल होने वैन से एरवाकटरा के गांव उमरैन जा रहे थे। बिधूना कस्बे से के आगे लघुशंका के लिए वैन खड़ी कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान तेज रफ्तार मर्सिडीज ने वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन सवार घायल हो गए। इस पर कार चालक अफजाल आया और कानपुर में इलाज कराने की बात कही। वह कानपुर के कल्याणपुर में सभी को छोड़कर भाग गया। जानकारी पर रवि के बड़े भाई शैलेंद्र पाल वहां पहुंचे। सभी का निजी अस्पताल में इलाज कराया। शनिवार को शैलेंद्र कोतवाली पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मर्सडीज कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed