{"_id":"6866c4f8013de425e40bbe8a","slug":"police-failed-in-revealing-the-incidents-of-robbery-and-snatching-auraiya-news-c-211-1-aur1006-128238-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लूट व टप्पेबाजी की घटनाओं के खुलासे में पुलिस नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लूट व टप्पेबाजी की घटनाओं के खुलासे में पुलिस नाकाम
Thu, 03 Jul 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
रुरुगंज। लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस नाकाम है। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
रुरुगंज कस्बा में आएदिन लूट व टप्पेबाजी की वारदातें हो रही हैं। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पतू के पास 19 जून की सुबह तीन बाइकों पर सवार आठ नकाबपोश बदमाशों ने रुरुगंज निवासी शिवम कुमार से 30 हजार रुपये और गले से सोने की चेन लूट ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
इससे पहले 23 अप्रैल को विधूना कोतवाली क्षेत्र के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक को बाइक पर बैठा लिया था। कुछ दूर चलकर उसकी पैंट की जेब काटकर रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित श्रीचंद्र ने घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस आज तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
चौकी क्षेत्र के रुरुगंज-कुदरकोट मार्ग पर नौ मई को शराब ठेके से 100 मीटर दूर स्थित बंबा के निकट बिना नंबर की काली पल्सर बाइक सवार दो युवक गांव सराय महाजनान निवासी कुणाल सोनी उर्फ कन्हैया का मोबाइल छीनकर भाग गए थे। इन घटनाओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन अभी तक पुलिस इनका खुलासा नहीं कर सकी। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दो टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।