{"_id":"5ff0b8068ebc3e3c5053ee4d","slug":"police-dont-give-help-to-injured-people-auraiya-news-knp6036352118","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़पते घायलों को देखकर भी हाईवे पुलिस ने की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़पते घायलों को देखकर भी हाईवे पुलिस ने की अनदेखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। चिरूहुली गांव के सामने हाईवे पर हुई दुर्घटना के दौरान घटनास्थल से चंद कदम दूर पर मौजूद हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की संवेदनहीनता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। लेकिन पुलिस कर्मी जीप में बैठे रहे। बोले कि कॉल आने पर आएंगे। ग्रामीणों की मदद को भी वे नहीं आए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने की बात कहकर शांत किया।
शनिवार सुबह चिरूहुली गांव के सामने गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई थी। घायलों को सड़क पर तड़पते देख कुछ कदम दूर हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी खड़ी देखी तो ग्रामीण दौड़कर मदद मांगने गए। इस पर वे गाड़ी के अंदर बैठ गए। बोले कि जब कॉल आएगी तो आएंगे। इसके बाद किसी ने सूचना पुलिस को दी। इस कोतवाली पुलिस पहुंची और उसने सभी को 50 शय्या अस्पताल भेजा। उधर माहौल बिगड़ते देख इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने जोगीपुर ईट-भट्ठे पर कब्जे में ले लिया। जबकि चालक भाग गया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बोले जिम्मेदार
ये बहुत ही संवेदनहीनता है। जब मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं और सूचना पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं तो खराब बात है। दूसरे के क्षेत्र में भी अगर इस तरह की स्थिति देखने को मिलती है तब भी मानवीय दृष्टिकोण से भी आम आदमी भी मदद करने लगते हैं। इसकी जांच कराई जाएगी और संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
गुजरात से युवक को मौत खींच लाई
तार बाबू उर्फ सेवादार ने बताया कि उसका पुत्र राज 29 दिसंबर को ही गुजरात से नए वर्ष पर घर आया था। बताया कि उसके चार पुत्र थे। जिसमें तीन साल पहले बड़े पुत्र की बीमारी के चलते मौत हो गई। सबसे छोटे राज की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। अभी इसकी शादी नहीं हुई है। बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूटी उनके पुत्र राज के नाम ही थी। घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूटी को लोडर से कोतवाली पहुंचाया।
चार शव एक साथ देख मची चीत्कार
50 शय्या युक्त जिला अस्पताल परिसर में रखे एक ही परिवार के चार लोगों के शव देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।